राजेंद्र चौधरी और संजय पाल ने राकेश गिरी को दी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश हाईकमान द्वारा राकेश गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उन्हें बधाई देने के लिए नेताओं का बहुत सारा प्यार मिल रहा है।
रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी एवं भाजपा नेता संजय पाल राकेश गिरी के यहां पहुंचे और उन्हें भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान राकेश गिरी ने भी उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया और बधाई के लिए उनका आभार जताया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राकेश गिरी बहुत ही व्यवहारिक और पार्टी को मजबूत करने का काम हरदम करते रहते हैं और इसी का नतीजा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे भी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। भाजपा नेता संजय पाल ने कहा कि राकेश गिरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से हरिद्वार जिले में कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश को ऊंचाइयों को छूने का काम कर रहे हैं तो वही पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।
