July 28, 2026

सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बढ़ेडी राजपूतान का युवक गिरफ्तार

0
IMG_20250513_163050
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। बहादराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर की गई है।
बहादराबाद पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक विगत कुछ दिनों से अपनी इंस्टाग्राम आईडी से हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को सल्फर मोड शान्तरशाह बहादराबाद से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर सील किया गया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस में पकड़े गए आरोपी युवक का नाम रियाज पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूतान थाना बहादराबाद उम्र 32 वर्ष बताया है। बहादराबाद और अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक भ्रांतियां फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page