July 28, 2026

कलियर के जंगल में पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, एक तस्कर सिकरोढा का गिरफ्तार

0
IMG_20250513_093326
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। अल सुबह पिरान कलियर थाना पुलिस की गो तस्करों के साथ जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल तस्कर को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य गौ तस्कर भाग निकलने में कामयाब रहे। जानकारी लगने पर अस्पताल में आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी जुटाई। पुलिस टीम फरार तस्करों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह-सुबह पिरान कलियर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के जंगल में गो तस्कर तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर कलियर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, धनोरी चौकी इंचार्ज पुष्कर सिंह चौहान, इमली चौकी इंचार्ज उमेश कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच गौ तस्करों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी जबकि अन्य गौ तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल तस्कर का नाम नौशाद पुत्र इसाक निवासी ग्राम सिकरोढा थाना भगवानपुर बताया है। घायल गो तस्कर को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगने पर सिविल अस्पताल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ विवेक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के आपराधिक लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घायल बदमाश से फरार गौ तस्करों की जानकारी जुटाई और पुलिस को शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए निर्देश जारी किया। थाना पुलिस गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पीरान कालिया थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फरार गो तस्करों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page