August 27, 2026

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

0
--109972782
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है। बताया गया है कि युवक के हाथ और मुंह बंधा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर किरतपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर ढाकी निवासी एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का मुंह कपड़े से बांध रखा था। हाथ भी पेड़ से बंधे हुए थे। शव को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ नजीबाबाद एवं थाना प्रभारी मय पुलिया बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि युवक सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे घर से बिजनौर के लिये निकला था। मृतक अविवाहित था और दो बहनों का अकेला भाई था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए युवक का नाम हेंसी पुत्र विनोद उम्र 22 वर्ष निवासी ढाकी साधो थाना किरतपुर बताया है। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर युवक की मौत की जानकारी लगने पर उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि दो बहनों का अकेले भाई के अचानक से चले जाने से बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page