October 1, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

मेष राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। आपके ऊपर जो संकट मंडरा रहा था वह सब दूर होगा। जीवनसाथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें। यदि आप यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी टिकट बुक करने का प्रयास करें। इस तरह आप बहुत सारा पैसा बचा रहे हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

वृषभ राशि :- आज के दिन आपका भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं। नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति होगी। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट रह सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने वाला रहेगा। ऑनलाइन कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग को आपके सानिध्य की जरुरत पड़ने वाली है, उनके लिए वक्त निकालें। आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्यार के मामले में दिन बेहतर रहेगा। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। कमीशन संबंधी व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। बारिश में भीगने से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहें। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आपको भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें। लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें। अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते हैं। लवमेट अपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके कामकाज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। बड़े कारोबारी लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। कफ प्रकृति के लोग वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे। आपके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, सैलरी बढ़ सकती है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एसिडिटी और अधिक काम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है।

तुला राशि :- आज का दिन नया काम करने के लिए शुभ है। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आप परिवार को मजबूत बनाने की ओर कार्य करेंगे। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। पास के किसी मंदिर की साफ सफाई में सहयोग करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करें। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पैरॉट है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी आपको बिना किसी कारण के परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपकी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य स्तोत्र और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। अगर आप जल्द ही यात्रा करना चाह रहे हैं तो उससे पहले वाहन सर्विसिंग या जांच करवा लें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – मैरून है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर पर खुशी का माहौल रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय सामान्य रहने की आशंका है। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। सिर दर्द की समस्या रह सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – केसरिया है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवन में घट रही घटनाएं इतनी कठिन नहीं है, जितना कि आप समझ रहे हैं। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। अचानक से धन लाभ होने से खुशी होगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आपको व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

कुंभ राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो अपने से किसी बड़े पुरुष या महिला पर दिल आ सकता है। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। छोटे व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें। ऑफिस में आपके काम करने के तौर-तरीकों की वजह से बहुत पसंद किया जाएगा। गले और छाती में कफ और खांसी की वजह से इंफेक्शन बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साजसज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय मे नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्रोध करने से बचें। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – सुनहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page