September 30, 2026
IMG_20260930_095354
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। ऑनर किलिंग करने के बाद फरार चल रहा आरोपी को आखिरकार पुलिस ने चार दिन बाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झबरेडी कला में चार दिन पूर्व उसे समय सनसनी फैला दी थी जब आरोपी ने सुबह-सुबह अपनी सगी बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी इस ऑनर किलिंग को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस की टीमें तभी से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थान पर ताबड़तोड़ दविश दे रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार चल रहा था। बताया गया है कि पुलिस की टीम में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भविष्य दे ही रही थी की इसी दौरान देर रात झबरेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान पुलिस से उसका आमना सामना हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा सामने से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर पड़ा इसी दौरान पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के अनुसार, वारदात के बाद से अमन फरार था और एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध करने वाला कोई भी हो वह किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव में उसे ताने सुनने पड़ते थे। उसने दोनों को समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page