September 15, 2026
IMG_20260915_124108
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल) एक कंपनी का सुरक्षाकर्मी कंपनी में ही फांसी के फंदे पर झुलता मिला है। बताया गया है कि मृतक सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात था। मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या या हत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र भगवानपुर में एक सोफा बनाने की कंपनी है। एक सुरक्षाकर्मी आज सुबह लगभग 9 बजे कंपनी ग्राउंड में एक एंगल पर फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलता मिला। मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर झूल रहे सुरक्षाकर्मी को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक की पहचान सौरभ राणा निवासी रामखेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की है। बताया गया है कि मृतक सुरक्षाकर्मी कंपनी में ड्यूटी पर तैनात था। सुरक्षाकर्मी द्वारा आत्महत्या की गई है या फिर हत्या के कारणों की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page