और जब मात्र एक भाजपा पार्षद ने निकाल दी महानगर कांग्रेस के धरने की हवा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। गणेशपुर शिव मंदिर वाली गली में एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से स्थानीय लोगों के मकान में पड़ रही दरारें और कई मकान गिरने की कगार के कारण महानगर कांग्रेस ने एडीबी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठे नारेबाजी कर ही रहे थे कि एक भाजपा पार्षद ने आकर पूरे धरना प्रदर्शन की हवा ही निकाल दी। भाजपा पार्षद के सवालों का जवाब तक कांग्रेसी और पूर्व पार्षद तक नहीं दे पाए जिसके बाद उन्हें धरने से बैरंग ही लौटना पड़ा। इस पूरे मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जो कि कांग्रेसियों की पूरा दिन हंसी का पात्र बना रहा।
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गणेशपुर शिव मंदिर वाली गली में एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यों के विरोध में नगर निगम स्थित जल संस्थान के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने जमकर नगर निगम मुर्दाबाद, जल संस्थान मुर्दाबाद, भ्रष्टाचारों की यह सरकार, लुच्चे लफंगे और कमीशन खोर कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में आदि नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेसियों का यह धरना प्रदर्शन पूर्व जोर तरीके से चल ही रहा था कि इसी दौरान एक वर्तमान भाजपा पार्षद धरना प्रदर्शन पर पहुंचा और वहां बैठे कांग्रेसियों से बात करने लगा। कांग्रेसियों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे थे उन सभी आरोपी को दरकिनार करते हुए भाजपा पार्षद ने जब पूर्व पार्षद से सवाल जवाब किया तो पूर्व पार्षद सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाए। इस बीच धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पार्षद से पूछा कि क्या वह एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से संतुष्ट है जिस पर भाजपा पार्षद ने जवाब देते हुए कहा कि वह संतुष्ट है। भाजपा पार्षद का यह जवाब सुनते ही महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी कहने लगे तो फिर क्या कहना चलो भाई। जिसके बाद कांग्रेसियों को धरने से बैरंग ही लौटना पड़ा। कांग्रेसियों और भाजपा पार्षद के बीच सवाल जवाब की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी पूरा दिन वायरल हुई जो कि कांग्रेसियों की हंसी का पात्र बनी रही।
