होटल सचिन इंटरनेशनल में 100 दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण शिविर 3 से 5 तक

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से कृत्रिम अंग दिव्यांग शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होटल सचिन इंटरनेशनल ईदगाह चौक के निकट काशीपुरी रुड़की में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय शिविर में सो जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार चलित कृत्रिम अंग एवं व्हीलचेयर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा रुड़की की अध्यक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में लगभग 100 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार चलित कृत्रिम हाथ, बाँह, पाँव, टाँग आदि नाप के अनुसार उपलब्ध कराकर उनकी फिटिंग की जाएगी। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर भी प्रदान की जाएगी।शिविर में दिव्यांग पहचान पत्र के अनुसार भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह पूरा शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। बाहर से आने वाले लाभार्थियों एवं उनके साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया लाभार्थियों की सुविधा के लिए शिविर में आने से पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर अथवा निम्न संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। आशा चंद्रा: 9319967882, शालिनी जैन: 9760124424 वीणा जैन: 9997752159, निधि शांडिल्य: 9760325788 आदि नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने बताया इस महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प का समन्वय सचिन गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।सचिव निधि शांडिल्य तथा कोषाध्यक्ष एवं वित्त सचिव संजय सिंघल के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में परिषद् के संगरक्षक सत्येंद्र गुप्ता, सेवा संयोजक मनोज अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक अनिल जैन, डॉ. बीना गुप्ता एवं रमेश रावल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। परिषद् के सभी सदस्य अपनी क्षमता एवं जिम्मेदारी के अनुसार इस सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
