August 16, 2026
4078658_300kb

*राष्ट्रगान के दौरान पूरा प्रेस क्लब महानगर कार्यालय देशभक्ति के भाव से गूंज उठा*

*स्वतंत्रता दिवस की आजादी में पत्रकारों का भी रहा योगदान: सुभाष नंबरदार*

रुड़की (देशराज पाल)। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रुड़की में भी विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रेस क्लब महानगर रुड़की कार्यालय पर भी पत्रकारों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा लहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार पहुंचे। उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित और समाजहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की आजादी में पत्रकारों का भी अहम योगदान रहा। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्रेस क्लब महानगर रुड़की के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, डायरेक्टर देशराज पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। पत्रकारिता का दायित्व केवल खबरों को सामने लाना ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना भी है। प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार असलम अंसारी ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आजादी की इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की तरक्की, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page