August 16, 2026

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने को हमें राष्ट्रहित में करना होगा काम:राजेंद्र चौधरी

0
IMG_20260816_080323
Getting your Trinity Audio player ready...

*जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने चंद्रशेखर चौक पर किया ध्वजारोहण, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे*

*एक स्वर में कांग्रेसी बोले हमें नेहरू और गांधी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत*

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर चौक पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों को याद करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं त्याग के उपरांत भारत को आज के दिन आजादी मिली और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना। उन्होंने महात्मा गांधी और नेहरू के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें नेहरू और गांधी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी देश का विकास हो सके इस अवसर पर पूर्व में कहा कि भारत को नेहरू की सोच से ही महान बनाया जा सकता है। इसलिए देशवासियों को नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर भारत देश को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर मदनपाल सिंह भडाना, संजय गुड्डू, अनिल पुंडीर,डॉ हरविंदर सिंह, हाज़ी नौशाद अली, हिमांशु, वीणा आनंद, ओवेश अंसारी, ईश्वर लाल शास्त्री, यासमीन खान, मोहित, त्यागी, लवी त्यागी, प्रणय प्रताप सिंह, पंकज सोनकर, गौरव प्रधान, नूर आलम, मेला राम प्रजापति, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, धर्म पाल जाटव, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, मास्टर कुर्बान, परविंदर कुमार, रहीस मलिक, महफ़ूज़ चाँद, राज दुलारी शिवा, जसविंद्र सिंह, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप, समीर, बैनी प्रसाद सैनी, तुषार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page