August 5, 2026

उर्स मेला: कोतवाली कलियर में जेएम और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने ली बैठक

0
IMG_20260805_141346
Getting your Trinity Audio player ready...

*बैठक में उर्स कमेटी के सदस्यों सहित कलियर क्षेत्र के लोग हुए सम्मिलित*

*मेले की तैयारियों, पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा*

*व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से मांगा सहयोग*

रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत बुधवार को कोतवाली कलियर प्रांगण में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी व क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठ का आयोजन किया गया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ भी शामिल रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उर्स मेले की तैयारी को लेकर विस्तार से क्षेत्रीय लोगों से चर्चा की।
उर्स मेले की तैयारी को लेकर आयोजित हुई बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से उर्स मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक/पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा करने हुए उक्त व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से सहयोग मांगा। सभी के द्वारा पूरे मनोयोग के साथ आपेक्षित सहयोग करने का वादा किया। सभी ने उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने में अपने सहमति जताई। इस अवसर पर बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page