मैथोडिस्ट कॉलेज में शिक्षिकाएं अपनी मां के नाम पर एक-एक वृक्ष लेकर पहुंची और किया पौधरोपण
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
कालेज में हरेला पर्व और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया
रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल अग्रवाल के नेतृत्व में हरेला पर्व और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे.सिंह और प्राचार्या डॉ.अमिता श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने महाविद्यालय के सौंदर्ययीकरण हेतु पाम ट्री तथा विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों का रोपण किया।
उन्होंने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और वृक्षारोपण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया। महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षिकाएं अपनी मां के नाम पर एक- एक वृक्ष लेकर आईं और वृक्षारोपण में सहयोग किया और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं, अभिभावकों और समुदाय से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और हरेला पर्व की भावना को सजीव बनाए रखें।
