August 15, 2026

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल बोले सभी एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का लें संकल्प

0
IMG_20260716_133508
Getting your Trinity Audio player ready...

*हरेला पर्व के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र रामनगर रुड़की में किया गया पौधारोपण*

रुड़की (देशराज पाल)। हरेला पर्व के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र रामनगर रुड़की में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हम सभी को एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है।
बृहस्पतिवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में हरेला पर्व के मौके पर औद्योगिक इकाइयों से जुड़े व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर पौधारोपण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शेखर चंद सुयाल ने सभी से पौधारोपण कर उसका संरक्षण लेने की बात कही। पौधारोपण कार्यक्रम में उत्तम कुमार तिवारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, मनिंदर सिंह, गौरव पुंडीर, बीरेंद्र शुक्ल, चेतन, अनुज मित्तल लघु उद्योग भारती रुड़की नगर, बीबी गुप्ता अध्यक्ष, राकेश मित्तल, उपाध्यक्ष अजय गर्ग, सचिव रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, पार्षद प्रतिनिधि सोनू कश्यप, औद्योगिक क्षेत्र के सफाई व्यवस्था की अधिकारी पंकज एवं गौरव सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page