संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहर, मौत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मृतक महिला*
*कोतवाली पुलिस महिला के मौत के कारणों की कर रही जांच*
रुड़की (देशराज पाल)। संदिग्ध परिस्थितियों एक महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मर्द घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था जिसके कारण उसकी मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के मौत के कारणों की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शुभ है टोडा खटका निवासी एक महिला की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। बताया गया है कि महिला की संदिग्धावस्था में तबीयत बिगड़ती देख परिवार जनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ खाने से मौत हुई है। महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
