July 21, 2026

करोड़ों की हैरोइन के साथ पंजाब का नशा तस्कर रुड़की में गिरफ्तार

0
IMG-20260707-WA0022
Getting your Trinity Audio player ready...

*सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध तस्कर, तलाशी में कब्जे से हैरोइन बरामद*

*हैरोइन खरीदने और बेचने वालों पर भी रुड़की, हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा*

*पंजाब से खरीद कर रुड़की में बेचने आया था नशा तस्कर*

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की गंग नहर कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। रुड़की पुलिस ने करोड़ों रुपए कीमत की हैरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नशा तस्कर पंजाब का रहने वाला बताया गया है।
मंगलवार को दोपहर के समय गंग नहर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है। इस अभियान में रुड़की गंगनहर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गंगनहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे एक संदिग्ध गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान पुलिस को उसके पास से करोड़ों रुपए की हैरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त अवैध हैरोइन को खरीदकर रुडकी में बेचने लाया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उ.नि. पंकज कुमार प्रभारी चौकी पुरानी तहसील, युनुस हेड कान्सटेबल बेग, अशोक हेड कान्सटेबल तिवारी, कान्सटेबल देवेश सिहं, कान्सटेबल नितिन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page