क्वाड्रा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*योग भारत की प्राचीन अमूल्य धरोहर: डॉ रकम सिंह*
*संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों व कर्मचारियों ने योग ध्यान को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प*
रुड़की (देशराज पाल)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्वाड्रा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद रुड़की में स्वस्थवृत्त विभाग के सयोंजन में योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योग ध्यान को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगाचार्य संजय सैनी ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योग आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और प्रत्येक आसन एवं प्राणायाम के वैज्ञानिक तथा स्वास्थ्यवर्धक लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित जीवनशैली एवं विभिन्न रोगों से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। योगाचार्य संजय सैनी के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में सहज योग ध्यान केंद्र रुडकी के सचिव व भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने सहज योग ध्यान पर कुण्डली जागृत विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि ध्यान मनुष्य के आंतरिक विकास, मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन का आधार है। उन्होंने ध्यान के माध्यम से तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला सत्र में सहज योग ध्यान केन्द्र के सदस्य निधि, पूजा, पायल, मोहन, बम्पिंग, जौलि, उपस्थित रहे और साधकों के मध्य योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण, रोगों की रोकथाम तथा जीवन में सकारात्मकता के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यशाला के समापन पर संस्थान की ओर से प्रतिभागी साधकों को प्रमाण पत्र भेट किये गए। प्राचार्य डॉ० जितेन्द्र कुमार ने सहजयोग ध्यान केन्द्र के पधाधिकारियों का अभिनंदन स्वागत किया और कार्यशाला आयोजक मण्डल व सभी प्रतिभागियों का कार्यशाला के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किय। इस अवसर पर योगाचार्य शक्ति सिंह, प्रो० डॉ० शेरोन प्रगभाकर, प्रो० डॉ० चारु शर्मा, प्रो० डॉ० सौरभ कु मार डॉ० भूमि सोनी, डॉ० अंकित त्यागी, डॉ० प्रज्ञा शर्मा, डॉ. नलिनी देवी, डॉ० वैशाली चौहान, डॉ० बीना भौरियाल, डॉ० मयंक बिश्नोई, डॉ० रागिनी गर्ग, डॉ० वैशाली चौहान, डॉ० तेजस मिश्रा, दीपक कुमार, संजय चौधरी, शाहिद, मानव भटनागर, शुभम, आशीष, भारत आदि उपस्थित रहे।
