June 19, 2026

भाकियू टोडा ने इकबालपुर शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20260619_170926
Getting your Trinity Audio player ready...

*इकबालपुर शुगर मिल बंद होने से स्थानीय किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना*

*ज्ञापन में जल्द से जल्द शुगर मिल चालू कराए जाने की सरकार और प्रशासन से मांग*

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय किसान यूनियन टोडा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भगवानपुर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए इकबालपुर शुगर मिल को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने शुगर मिल के बंद होने से स्थानीय किसानों को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टोडा का एक प्रतिनिधिमंडल भगवानपुर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सरकार और प्रशासन से इकबालपुर शुगर मिल को शीघ्र अति शीघ्र चालू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल के बंद होने से किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करने के साथ ही उन्हें फसल का सही रेट भी नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में पूर्ण तरीके से शीघ्र अति शीघ्र इकबालपुर शुगर मिल को चालू करने की मांग की ताकि किसानों को हो रही परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page