July 26, 2026

पुहाना-सालियर बाईपास के पास अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

0
IMG_20260606_134745
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पुहाना-सालियर बाईपास पर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा से अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की टीम द्वारा अचानक से अतिक्रमण अभियान चलाए जाने से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
शनिवार की सुबह प्रशासन की टीम और एनएच के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ पुहाना सालियर बाईपास के पास पहुंचे। यहां पर टीम ने अवैध अतिक्रमण को ध्वज कराया। बताया गया है कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह अतिक्रमण अभियान चलाया गया। चारधाम यात्रा में यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसी को देखते हुए टीम द्वारा सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page