गंगा दशहरा स्नान: जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता व आपसी समन्वय के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में तीर्थयात्रीयो का आगमन रहता है जिसके लिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी अपने दायित्वो का निर्वहन कुशलता के साथ करें। उन्होंने हर की पैड़ी जोन में मनीष कुमार सिंह सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस जोन के अंतर्गत हर की पैड़ी, मनमोहन सिंह, महिला घाट, वंदना, चौकी हरकी पैड़ी से महिला घाट श्रीमती रूपा, संजय पुल, कीर्तिवरधन, भारत स्काउट गाईड हरकी पैड़ी जितेन्द्र कुमार को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मालवीय दीप, हेतु मनजीत सिंह उप मेला अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट व मालवीय दीप मनोज कुमार,कांगड़ा पुल शुभम सैनी एवं शिव पुल क्षेत्र में वैभव कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सुभाष घाट जोन में दयानंद सरस्वती को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां सुभाष घाट, में डॉ. स्वास्तिक, मोती बाजार/बडा बाजार सुनील कुमार तोमर एवं विष्णु घाट चन्द्रलाल तैनात रहेंगे।मनसा देवी जोन में जितेन्द्र कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां मनसा देवी मंदिर, शिवम त्रिपाठी हिल बाईपास खड़ंजा मार्ग सतीश कुमार एव मनसा देवी पैदल मार्ग रोविन्द्र कुमार तैनात रहेंगे। अपर रोड जोन में नंदन कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जहां रतन टाकीज, लाल बहादुर,पोस्ट ऑफिस हरीश थपलियाल, शिवमूर्ति चौक विपिन कुमार देवपुरा दिनेश चंद्र जोशी सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
