April 24, 2026

डीएम और एसएसपी ने किया मनसा देवी मंदिर का भौतिक निरीक्षण

0
IMG-20260422-WA0023
Getting your Trinity Audio player ready...

*सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जाएगा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*

*मंदिर परिसर में सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। डीएम और एसएसपी ने मनसा देवी पहुंचकर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मंदिर समिति को अवगत कराया कि सभी श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार बनाकर लाइन में रहकर सभी को दर्शन कराया जाए। लोग बहुत दूर दूर से आस्था लेकर हरिद्वार आते हैं जिससे सभी को मां मनसा देवी/चंडी देवी के दर्शन अवश्य करवाया जाए, बुजुर्ग लोगों की दर्शन करने में आवश्यक सहायता भी की जाए। डीएम द्वारा अवगत कराया गया की मंदिर परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में गंदगी करने वाले दुकानदारों को बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मधुर व्यवहार और ज्यादा पैसा न वसूलने की भी हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page