April 18, 2026

अंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: दुष्यन्त गौतम

0
IMG_20260418_184540
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत रुड़की में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए बाबा साहब के जीवन, विचारों और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों से जोड़ना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत बाबा साहब के विचारों और उनके सिद्धांतों पर ही आगे बढ़ रहा है। अध्यक्ष सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता भी थे।उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और हर वर्ग को शिक्षित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज एवं रुड़की मेयर अनीता देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सतीश सैनी, कदम सिंह, अंकित गौतम,ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन कार्यक्रम संयोजक तेजपाल मौर्य, सहसंयोजक सचिन झबरेड़ी एवं नीटू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page