June 8, 2026

महानगर कांग्रेस ने धरनारत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया अपना समर्थन

0
IMG_20260416_133125
Getting your Trinity Audio player ready...

*आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को रखने का दिया आश्वासन*

रुड़की (देशराज पाल)। वेतन बढ़ोतरी, गुणवत्ता समेत मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महानगर कांग्रेस का समर्थन मिला है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि सरकार का सबसे ज्यादा प्रचार आंगनबाड़ी कार्यकत्री करती है लेकिन उन्ही का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को आगामी विधानसभा 2027 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया है।
बुधवार को महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को महानगर कांग्रेस का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो घोषणा पत्र में शामिल उनकी सभी मांगों को वह पूरा कराने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष का समर्थन मिलते ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी उनका आभार जताया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के साथ एडवोकेट नितिन त्यागी सेक्रेटरी जिला कांग्रेस, सैफ अली उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, मोनू भाई, राजा, मोईन शेख एवं दिनेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page