June 2, 2026

डॉ हर्ष कुमार दौलत बहुत कम समय में बहुत ज्यादा सक्रिय हो गए झबरेड़ा विधानसभा में

0
IMG_20260415_202021
Getting your Trinity Audio player ready...

*डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव दर गांव पहुंचे, जगह-जगह पर स्वागत*

*डॉ हर्ष कुमार दौलत बोले संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चल आगे बढ़े युवा*

रुड़की/झबरेडा (देशराज पाल/राजपाल)। झबरेड़ा विधानसभा में एक युवा चेहरा बहुत कम समय में बेहद ज्यादा सक्रिय होता नजर आ रहा है। विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उनके विचारों को सुनकर उन्हें पसंद कर रहे हैं और उनका उनकी तरफ झुकाव होता दिख रहा है। यह युवा चेहरा लगातार विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संपर्क में हैं और घर-घर जाकर उनसे रोजाना मिल रहा है। बहुत कम समय में झबरेड़ा विधानसभा में इस युवा चेहरे ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। यह हम नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता की जुबानी है।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्षेत्र में वैसे तो अनेकों चेहरे नजर आ रहे हैं। कोई किसी के नाम की चर्चा कर रहा है तो कोई खुद चुनाव लड़ने की बात कर रहा है। लेकिन इन सब से अलग एक युवा चेहरा डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत ब्लॉक प्रमुख लक्सर एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखंड झबरेड़ा विधानसभा में लगातार सक्रिय बने हुए हैं। उनका क्षेत्र में रोजाना लोगों से मिलना जुलना क्षेत्र के लोगों को बेहद भा रहा है। युवा चेहरा और युवा सोच लोगों की मानो पसंद बनता जा रहा है। 14 अप्रैल को डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी वह विधानसभा क्षेत्र के गांव दर गांव पहुंचे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल अर्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव में पहुंचकर युवाओं और बुजुर्गों से एक बात ही कही। उन्होंने साफ कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा रूपी दूध जिसने भी पी लिया वह दहाड़ेगा। उन्होंने कहा आज का युवा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही अपना घर, समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने बुजुर्गों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान कराएं ताकि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में आगे बढ़ते हुए अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर समाज का नाम भी रोशन करने का काम करें। जयंती पर वह ग्राम बूडपुर नूरपुर के रविदास मंदिर, खड़खड़ी दयाला, कुरडी, झबीरान, ठसका, नगला ऐमाद, नगला कुबड़ा, तांशीपुर, पनियाला, नन्हेड़ा, सालियर, खाताखेड़ी, सढौली, कोटवाल आलमपुर, साबतवाली आदि गांव में वह पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोहनवीर, विकास, सोनी, पिंकू, मिंटू, पॉपीन, रोहित, रविंदर, लालबहार, अंकित, अर्जुन, मोहित, प्रदुमन, अजय, आर्यन, अक्षित, आकाश, सौरभ, गौरव, ग्राम प्रधान कुरड़ी मांगेराम, प्रदीप, सोनू, गोविंद, अरविंद सिंह, आर्यन चौधरी, टिंकू चौधरी, तस्लीम, मुशर्रफ अली, हिमांशु आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page