June 2, 2026

गुरुद्वारा साहिब में मधुर वाणी से कीर्तन कर संगत को किया निहाल

0
IMG_20260414_202044
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। खालसा पंथ के सिरजना दिवस बैसाखी पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइन जादूगर रोड रुड़की में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार में अपनी मधुर वाणी से कीर्तन कर भाई कमलजीत सिंह दिल्ली वाले और भाई नितिन सिंह ने कीर्तन कर संगत को अपने कीर्तन से निहाल किया।कीर्तन के उपरांत अरदास करके देश की अमन शांति की अरदास करी। तदुपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार हरमीत सिंह दुआ, हरमिंदर पाल सिंह दुआ, अवतार सिंह चौधरी, इंदर बधान, सुरजीत सिंह बक्शी, अजीत सिंह सेठी, सिमरजोत सिंह, जसप्रीत सिंह,अमनप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, तरणप्रीत सिंह दुआ, जतिंदर सिंह,रंजीत सिंह, सजल सचदेवा, राजेंद्र सिंह मारवाह, अमरजीत सिंह, सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page