June 8, 2026

उत्तम शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग जरूर करें छात्र:डॉ विजय पाल

0
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

*आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर दिल्ली मार्ग रुड़की में पांच दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रशिक्षण शुभारंभ*

*पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता और प्रदेश का नाम कर रहे रोशन:अमरदीप

रुड़की (देशराज पाल)। आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर दिल्ली मार्ग रुड़की में पांच दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रांतीय खेलकूद प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विजय पाल प्रदेश निरीक्षक, नत्थीलाल बंग्वाल गढवाल संभाग निरीक्षक, रविंद्र रावत प्रांत खेलकूद संयोजक, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में गढ़वाल संभाग एवं कुमायूं संभाग से 35 आचार्यगण योगासन, कबड्डी, खो-खो, शतरंज आदि खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न खेलों में निपुणता प्राप्त करेंगे। योगासन का प्रशिक्षण तिलक राम चौहान, नवीन सिंह रावत, कबड्डी सचिन प्रधान, ऋषभ चौहान, खो खो में केशवानंद मैठानी एवं शतरंज का प्रशिक्षण नीरज नौटियाल आदि के द्वारा दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि डॉ विजयपाल ने प्रान्तीय खेलकूद प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में सभी प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना एवं श्रेष्ठ छात्रों का निर्माण कर खेल साधना, स्वास्थ्य, मनोरंजन, परिश्रम आदि गुणों को छात्र-छात्राओं में विकसित करना और उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित करना खेल प्रशिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी खेल प्रशिक्षकों का यह परम कर्तव्य है कि वह उत्तम शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं योग्यता निखार कर उपलब्धियां के शिखर पर पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page