April 12, 2026

नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में एन्टी ड्रग यूनिट का गठन

0
IMG_20260401_133356
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज एस0डी0 सिमरनजीत कौर के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश के आलोक में नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में बुधवार को एन्टी ड्रग यूनिट का गठन किया गया।
कालेज प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि ड्रग अवेयरनैस एण्ड वैलनैस नैवीगेशन स्कीम-2025 के अन्तर्गत नशामुक्ति और पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में विधिक सहायता केन्द्र/एन्टी ड्रग यूनिट की स्थापना कर शिक्षिका वन्दना जोशी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। छात्रा वंशिका भारूवाला तथा कामिनी प्रहलादपुर के साथ-साथ अभिभावकों योगेन्द्र कुमार व मुकेश कुमार खानपुर को भी एन्टी ड्रग यूनिट में सदस्य के रूप में स्थान दिया गया हैं। प्रबन्धक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के संरक्षण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिये प्रदेश स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सक्रिय रूप से इस दिशा में काम कर रहा है। इसका उद्धेश्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग से निपटना व नशामुक्त भारत का निर्माण करना है। वर्ष 2025 में शुरू की गयी यह योजना कानूनी सहायता, जागरूकता, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पीड़ितों को नशामुक्ति के लिये सक्षम बनाती है और हर गली व हर स्कूल में इसके विरूद्ध आवाज उठाती हैं। नशे का दरवाजा बन्द करों के नारे के साथ उपस्थित सभी छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमीनी स्तर पर नशामुक्त भारत के लिये जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीनू यादव, मुकेश कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, पारस कुमार  गायत्री, कुशमणि चौहान, सुधा रानी, बबीता देवी, संजय गुप्ता, डॉ0 रंजना,  नूतन, काजल, रूबी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार, आदि का कार्यशाला आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page