March 31, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष ढंडेरा ने की क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग

0
IMG_20260331_151339
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी ने एक ज्ञापन के माध्यम से एसएसपी से क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कई बड़ी आपराधिक घटनाएं घटने और सैन्य क्षेत्र का हवाला देते हुए पुलिस चौकी की मांग की।
मंगलवार को नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ढंडेरा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की उत्तराखंड राज्य की सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगर पंचायत है जिसकी सीमा रुड़की छावनी सैन्य क्षेत्र से लगती है। पूर्व में यहां कई बड़ी अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। जिस कारण से आम जनमानस में भय का माहौल बना रहता है। उपरोक्त कई बड़ी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पर पुलिस चौकी खोला जाना बेहद आवश्यक है। ताकि लोगों को भय के वातावरण से मुक्ति मिलने के साथ-साथ यहां पर अपराधिक घटनाएं घटित करने वालों में भय पैदा हो सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस चौकी खोला जाना जनहित में जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page