July 24, 2026

प्रधानाचार्य व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का किया जोरदार स्वागत

0
IMG_20260326_132845

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता के नेतृत्व में जनपदीय इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का पगड़ी पहनाकर उनके कैंप कार्यालय रुड़की में स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार की प्रातः उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैप्टन अजय कौशिक, जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा, जिला मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, जनपदीय संरक्षक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार ने कैबिनेट मंत्री को शॉल, पगड़ी, पटका पहनाकर, बुके भेंट कर व मिठाई खिलाकर धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने परिवहन मंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञप्ति एवं परिणाम वाले समस्त राजकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन में शामिल कर लिया है जबकि अशासकीय विद्यालयों के कर्मचारियों को शामिल न कर उनके साथ अन्याय व सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उन्हें आश्वास्त किया कि शीघ्र मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह प्रकरण डालकर अशासकीय विद्यालयों के कर्मचारियों के लिए भी पृथक शासनादेश जारी कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने वालों में सुदेश अरोड़ा, पुष्पा रानी, समय सिंह सैनी, डॉक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, विजेंद्र सिंह, सुनील कटारिया, विराज सैनी, जयप्रकाश राठौर, कैप्टन राजेश आर्य, डॉक्टर सोमपाल सिंह  समेत अनेक प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page