April 24, 2026

पूजा गुप्ता पहुंची हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच, भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़ा तो मैं बैठूंगी आपके साथ

0
IMG_20260313_145258
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पूरे शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक शहर ऐसे ही सड़ता रहेगा। सफाई कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी पूजा गुप्ता आज उनके बीच पहुंची। उन्होंने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से कहा कि उनकी सभी मांगे जायज है और मांगों को लेकर यदि उन्हें भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़ा तो वह उनके साथ भूख हड़ताल पर सबसे पहले बैठेंगी। पूजा गुप्ता द्वारा यह बात कहते ही वहां बैठे कर्मचारियों ने पूजा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये।
शुक्रवार दोपहर के समय कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी के बीच पहुंची। पूजा गुप्ता ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों को सुना और उनकी सभी मांगों को जायज ठहराते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हड़ताल पर बैठने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह वही सफाई कर्मी है जो कैमरे के पीछे रहकर भी शहर की सफाई करते हुए रुड़की शहर को नंबर वन पर लाने का काम करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनकी मांगों को नगर निगम प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन से बातचीत कर उनकी मांगों को मनवाने का प्रयास करेंगी और यदि इसके बावजूद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो इसके लिए यदि सफाई कर्मचारियों को भूख हड़ताल भी करनी पड़ी तो वह सबसे पहले उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। पूजा गुप्ता द्वारा भूख हड़ताल पर उनके साथ बैठने की बात कहते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने पूजा गुप्ता जिंदाबाद, पूजा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भी उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें मांगों को लेकर मनवाने का प्रयास करने की बात कही है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि समान कार्य समान वेतन जब तक उन्हें नहीं मिलेगा वह ऐसे ही हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page