डीएम साहब मंगलौर में ये हो क्या रहा, आम के हरे भरे पेड़ फिर काटे गए
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। मंगलौर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आए दिन हरे-भरे पेड़ों पर माफिया बेखौफ आरी चला रहे हैं और शायद विभागीय अधिकारी चीर निंद्रा में सोए हुए हैं। अब तो मंगलौर क्षेत्र की जनता भी कह रही है कि डीएम साहब आखिरकार यह मंगलौर में हो क्या रहा है। जी हां मंगलौर में फिर हरे-भरे आम के पेड़ काट दिए गए। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों पर सवालिया निशान उठने एक बार फिर शुरू हो गए हैं।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर कस्बे में स्थित रजवाहा के पास एक आम के बाग में बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाग में करीब 10 आम के पेड़ काट दिए गए हैं और अन्य पेड़ों को काटने की तैयारी है। मौके पर पहुंचे उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि पेड़ों में किसी प्रकार की बीमारी नहीं है और सभी पेड़ हरे-भरे हैं। जिसके बावजूद पेड़ों के कटान को लेकर क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं।
