मंगलौर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अवैध कार्यों में संलिप्त तीन गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने को लेकर इन दिनों सचेत नजर आ रही है।कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर गलत कार्यों में संलिप्त तीन आरोपियों को घर दबाने में सफलता हासिल की है।
एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा अवैध शराब, सट्टे की खाईबाडी आदि के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश मंगलौर कोतवाली पुलिस को दिये गये है। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में मंगलवार कोतवाली पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने को लेकर सक्रिय। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियाओं, सटोरियो के विरुद्ध टास्क दिया गया। इसी के चलते मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर गलत काम करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब तथा दो सटोरियो को सट्टा पर्ची मय नगदी के पकडा है। पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों के नाम आजद उर्फ काला पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम नाथूखेडी कोतवाली मंगलौर बताया है जिसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। दूसरे आरोपी का नाम आजाद उर्फ नानू पुत्र अय्यूब निवासी मौहल्ला किला मंगलौर बताया है जिसके पास से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता और नगद 1720 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने तीसरे आरोपी का नाम साजिद पुत्र ताहिर निवासी कस्बा लंढौरा बताया है जिसके पास से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता और नगद 1520 रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कानि0 केडी राणा, कानि0 मो0आमिर, कानि0 मोहन, कानि0 उत्तम सिह, कानि0 नरेश, कानि0 मनीष आदि शामिल रहे।
