अंकिता भंडारी प्रकरण: पुलिस के कड़े पहरे के बीच महानगर कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|



रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज तमाम संगठनों द्वारा उत्तराखंड में अंकित भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड बंद रहा। उत्तराखंड बंद का असर वैसे तो रुड़की में नहीं दिखाई दिया लेकिन इसके बावजूद भी महानगर कांग्रेस ने रैली निकालते हुए जमकर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद महानगर कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और न्याय की मांग की।
रविवार को उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाने के मध्य बाजार बंद का आह्वान किया गया था। बाजार बंद का एक दिन पूर्व ही महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी द्वारा प्रेस वार्ता कर बंद का समर्थन करने की घोषणा के साथ ही रैली निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की खुली चुनौती दी थी। पुलिस के आला अधिकारों द्वारा भी पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। उत्तराखंड में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा तो वहीं महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल लिया था। सूत्रों द्वारा बताया गया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लेकिन देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर बढ़ते चले गए और उन्होंने इस हाउस अरेस्ट को खुलवाते हुए वहां से रैली का रूप लिया। कांग्रेसियों की यह रैली उत्तराखंड बंद के समर्थन में निकाली गई। कांग्रेसियों की रैली जादूगर रोड से होते हुए सिविल लाइन बाजार और चंद्रशेखर चौक पर पहुंची। कांग्रेसियों ने यहां जमकर मुख्यमंत्री होश में आओ, मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे गए। कांग्रेसियों ने नार लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है। यहां इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। हालांकि पुलिस ने पुतला छिनने का प्रयास किया लेकिन पुलिस इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
पुतला फूंकने में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, फुरकान अहमद विधायक, सचिन गुप्ता, प्रणय प्रताप, संजय गुड्डू, हाजी नौशाद, मुनफेत अली, डॉक्टर हरविंदर सिंह, भूषण त्यागी, आशीष चौधरी, डॉ मीर अहमद, सौरभ सैनी, मदन पाल भड़ाना, विशाल सहगल, अश्विनी छाबड़ा, मोहित त्यागी, सुधीर चौधरी, महफूज चंद, भानु प्रताप, राव परवेज खान, मोनू त्यागी, विकास, मकसूद हसन, उम्मैद गाजी, सलमान, रिजवान अहमद, रईस गुप्ता, पंकज सोनकर, सुभाष चंद्र शर्मा, नसीर अहमद, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप, वाहिद गौड, सुभाष चौधरी, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, वंश वर्मा, अमित मलिक, अजय राठौर, राजू भाई, शोभित नागर, आकाश कुमार, पंकज सोनकर, राजवीर रोड, नीरज सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
