March 4, 2026

रंगे हाथ तेल चोरी पकड़ी तो खाद्य पूर्ति निरीक्षक को मिली धमकी, विभाग में हड़कंप

0
IMG_20260108_113209
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। टैंकरों से तेल चोरी करने वाले माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह विभाग के अधिकारियों को खुलेआम फोन पर धमकी दे रहे हो। मामले में खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर पुलिस को देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश करने में जुटी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा स्थानीय पुलिस के साथ थिथौला पहुंचे जहां उन्होंने हिंदुस्तान पैट्रोलियम कंपनी के एक टैंकर से तेल चोरी करते हुए देखा था। टैंकर से तेल चोरी कर रहे आरोपी पुलिस को देख वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने मौके से चोरी किया तेल और तेल चोरी करने के उपकरण को अपने कब्जे में लिया। खाद्य पूर्ति निरीक्षक को पुलिस टीम के साथ देख कंपनी के अन्य टैंकर चालकों में हड़कंप मच गया। खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने टैंकर को पुलिस चौकी भिजवा दिया। बताया गया है कि कारवाई होने के बाद मेरठ के एक व्यक्ति द्वारा खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को देख लेने की धमकी दी गई है। जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य को दी है। विभाग के अधिकारी को धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले में पुलिस को नंबर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारी को धमकी मिलने के बाद विभाग में भी हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page