March 13, 2026

चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का कांग्रेस ही करती है पालन: निजामुद्दीन

0
IMG_20251224_105236
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)।  जहां पूरे देश में आज भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई तो वही मंगलौर स्थित एक होटल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को मानने वाले प्रबुद्ध जन शामिल हुए। इस मौके पर काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में विश्वास और उसका पालन केवल कांग्रेस पार्टी ही करती है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान, कामगार, मजदूर और छोटे उद्योगों को लगातार खत्म करने का काम कर रही है जिससे पूरे देश में किसानों और मजदूर तथा आम आदमी में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी रोष उत्पन्न होता जा रहा है।
मंगलवार की दोपहर भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पण करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो सबसे पहले किसान मजदूर की बात किया करते थे। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भी चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का पालन करते हुए किसानों और मजदूर तथा आम आदमी के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को लुभाने का काम कर रही है जबकि इसके उलट भाजपा सरकार लगातार किसानों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पहले यूरिया का कट्टा 50 किलो का आता था वह आज 45 किलो का आ रहा है। उन्होंने बताया ऐसी ही तमाम ऐसे कार्य जिन्हें भाजपा सरकार करते हुए किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसान हितों की लड़ाई पर लड़ रहे। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने का किसानों से भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती से भी कहा कि आज उनके द्वारा जो विद्युत विभाग के अधिकारियों के आवास की स्वयं जाकर लाइट काटी है वह उसमें भी उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को लेकर अधिकारी अगर लापरवाही करते हुए काम नहीं करेंगे तो उन्हें भी जनता की होने वाली परेशानी का एहसास कराया जाएगा। इस अवसर पर जयंती समारोह में बड़ी संख्या में आए स्थानीय लोगों का विधायक का जो निजामुद्दीन आभार जताया। इस मौके पर मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोहियुद्दीन अंसारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, वेदपाल सिंह, संजीव प्रधान, विक्रम सिंह, दीपक, सुधीर प्रधान, संजय प्रधान, विक्की प्रधान, राजवीर सिंह, सुधीर एडवोकेट, आदित्य चौधरी, सत्येंद्र पूर्व प्रधान, गोपाल अध्यक्ष, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद, गौरव प्रधान, शाकिर अंसारी, राजेश, काजी तौकीर, जुल्फिकार अंसारी, उदयवीर सिंह, संजय सिंह, प्रवेश, वीरेंद्र सालार, मनोज, नीटू टेंट वाले, नमाज काजमी आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page