March 13, 2026

जनकल्याण श्रीरविदास धाम ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पर जानलेवा हमला प्रकरण: एक नामजद सहित अन्यों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा

0
IMG_20251025_123349
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। अंतरराष्ट्रीय जन कल्याण श्री रविदास धाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पर जानलेवा हमले में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्यो के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दविश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस 5:45 बजे जनकल्याण श्री रविदास धाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब अपने साथियों के साथ कार से वापस लौट रहे थे इस दौरान हाईवे स्थित जीडी गोयंका स्कूल के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। बताया गया है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इतना ही नहीं उनके साथ में रहने वाले भी साथी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने श्री रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश के भाई की तहरीर पर एक हमलावर को नामजद करते हुए अन्य हमलावरों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page