सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने किया लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए लूट में शामिल दो बदमाशों को तमंचे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से मोबाइल नगद धनराशि और घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित यश चौधरी निवासी ग्राम अकरवास कानैनी जिला बुलंदशहर एवं दूसरा पीड़ित हर्षिता बिष्ट पुत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी गली नंबर 22 कृष्णा नगर रुड़की के द्वारा स्कूटी सवार दो व्यक्ति द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दो मोबाइल लूट कर ले जाने के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास तेज किये। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को नहर पटरी से ए टू जेड जाने वाले रास्ते से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 2 तमंचे, 02 जिन्दा कारतूस, 11 मोबाइल व 10 हजार रुपए की नगदी के साथ दबोचा गया।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं, अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम सलमान पुत्र इकरार निवासी भारत नगर निकट त्यागी स्कूल थाना कोतवाली रुड़की, समीर पुत्र मुन्ना निवासी गुलाब नगर जमा परचून वाले की दुकान के पास कोतवाली गंगानगर रुड़की बताया है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सिविल लाइन कोतवाली निरीक्षक मनीष उपाध्याय, व0 उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उप निरीक्षक सूरज शर्मा, अपर उपनिरीक्षक आषाढ़ सिंह पंवार, अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, कांस्टेबल सुरेंद्र लाल, कांस्टेबल तेजवीर, का0 भूपेंद्र आदि शामिल रहे।
