आज का राशिफल आपके लिए रहने वाला है बहुत बेहतर, अधिक जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*मेष राशि*
चतुराई से आप अपने कार्यों को करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही व्यापार में वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. यदि यात्रा करने का मौका मिले तो उसका लाभ उठाएं।
*वृषभ राशि*
वर्तमान समय वृषभ राशिवालों को शुभ फल देने वाला है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखें और इष्ट देव की आराधना करें।
*मिथुन राशि*
माता-पिता को संतान के विवाह की चिंता रहेगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. खासकर, पूंजी निवेश से लाभ होने के योग हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।
*कर्क राशि*
व्यापार के विस्तार की योजना आज शनिवार को सफल होगी. कर्क राशि के जातक व्यर्थ की चिंता न करें, बल्कि समय रहते पूंजी निवेश कर दें. उम्मीद है कि आज आपके शत्रु वर्ग सक्रिय रहेंगे।
*सिंह राशि*
नौकरीपेशा जातकों के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. यदि सामने से आपके पास कोई मौका आता है तो उसका लाभ जरूर उठाएं. सिंह राशि के जातकों की आज घरवालों से भेंट होगी, जिसके चक्कर में खर्चा भी हो सकता है।
*कन्या राशि*
आज आपके धन में वृद्धि होगी. साथ ही आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे. मन में यदि कोई दुविधा चल रही है तो आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
*तुला राशि*
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंत होगा. आज आपका अधिकतर समय महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगेगा, लेकिन ज्यादा घमंड दिखाने से नुकसान हो सकता है।
*वृश्चिक राशि*
कामकाजी लोगों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी की तलाश में आज भटकना पड़ेगा. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
*धनु राशि*
शांत दिमाग से लिए गए फैसले धनु राशिवालों के हित में रहेंगे. साथ ही बीमारियां दूर रहेंगी. इसके अलावा मित्रों से मुलाकात होगी, जिस कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।
*मकर राशि*
आज आपका पेट खराब रहेगा. इसलिए खाने पर ज्यादा ध्यान दें। मकर राशि के जातक यदि आज मन लगाकर कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. वहीं, मनचाहा जीवनसाथी मिलने से सिंगल जातकों का मन प्रसन्न रहेगा।
*कुंभ राशि*
कुंभ राशि के जातक आज फालतू चीजों पर अपना समय बर्बाद न करें और अपने मन की सुनें. यदि आज कोई जरूरी फैसला लेना पड़ता है तो जल्दबाजी न करें. उम्मीद है कि आज आपको किसी पुराने निवेश से लाभ होगा।
*मीन राशि*
ऑफिस में कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे. हालांकि, आज मीन राशि के जातक उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. साथ ही दान-पुण्य जैसे कार्यों से आपके मन को शांति मिलेगी।