January 21, 2026

हार ओर जीत से बड़ी है खेल भावना:शेखर चंद्र सुयाल

0
IMG_20250829_122256
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर रुड़की में 37वीं योगासन एवं टेबल टेनिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शेखर चन्द्र सुयाल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार, अनीता देवी अग्रवाल मेयर, नगर निगम, रुड़की, डा0 अनिल शर्मा, रविन्द्र मोहन शर्मा, रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, सह प्रबन्धक दिनेश पंवार, प्रधानाचार्य  ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
विद्या भारती द्वारा आयोजित इस 37 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिभिन्न विद्यालयों से 266 छात्र-छात्रायें प्रतिभाग कर रहे है।
मुख्य अतिथि शेखर चन्द्र सुयाल ने प्रतिभागी खिलाडी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार ओर जीत से बड़ी है खेल भावना। खेलते समय सफलता का प्रयास, सच्चे मन, कठिन अभ्यास, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। अनीता देवी अग्रवाल ने खिलाडियों का मनोबल बढाते हुए कहा कि खेल हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यन्त लाभदायक है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ खिलाडी मिलजुल कर टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा पाते है। रविन्द्र मोहन शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संघ प्रेरणा से सिंचित विद्या भारती के विद्यालय वर्तमान समय में अपनी शिक्षा प्रणाली से ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का निर्माण कर रहे है जो उत्तम शिक्षा के साथ साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वाह कर इस देश को नई दिशा और दशा देने में सक्षम है जिससे भारतवर्ष का नाम सम्पूर्ण दुनिया में गुंजायमान होगा। रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेठ ने कहा कि खेल जगत की दुनिया में भारतीय खिलाडियों का विशेष योगदान रहा है जिन्होने ने अपनी प्रतिभा एवं योग्यता के बल पर भारत देश का नाम उपलब्धियों के शिखर पर पहुँचाया है। युवा शक्ति भारत के निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र को नये शिखर पर ले जाकर नित नये कीर्तिमान रच रही है। विद्यालय सह प्रबन्धक श्री दिनेश पंवार ने अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना श्रेष्ठ छात्रों का कार्य है। खेल साधना, स्वास्थ्य, मनोरजंन, परिश्रम आदि गुणों के साथ-साथ कैरियर के लिए  भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर तिलक राम चौहान, संध्या पालीवाल,  मनोज कुमार, संजीव कुमार आदि सम्मलित रहे। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, जसवीर सिंह, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page