79वां स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व: राजेंद्र चौधरी एडवोकेट
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में चंद्रशेखर चौक पर ध्वजारोहण किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं अन्य गणमान्य कांग्रेसजनों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
राजेंद्र चौधरी एडवोकेट जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं उसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और तभी भारत राष्ट्र का निर्माण हुआ है। आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और हमें गर्व है कि हम उसे कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं जिसने इस देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसका लोकतंत्र ही इसकी खूबसूरती है इस अवसर पर उन्होंने तमाम देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए वीर स्वतंत्रता सेनानियों गांधी नेहरू सुभाष भगत सिंह आदि के पद चिन्ह पर चलने का आह्वान किया ताकि देश का निर्माण उच्च मानदंडों के साथ किया जा सके। ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, पूजा गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, डॉक्टर इरशाद, मीर, इंजीनियर वैभव सैनी, संजय गुड्डू, अजय चौधरी, मेलाराम प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विकास त्यागी, अजय चौधरी, मोहित त्यागी, डॉ हरविंदर सिंह, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, पार्षद फजलुर रहमान, सुभाष मिंटू प्रधान, वैभव सैनी, सुधीर चौधरी, लवी त्यागी, नितिन त्यागी, नितिन सैनी, यासमीन खान, बिना आनंद, मदन पाल भड़ाना, रिजवान अहमद, विकास सैनी, नसीम अहमद, अश्विनी छाबड़ा, सर्वर, सागर, मीनू जैन, नवीन जैन, डॉ इरशाद, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, विक्रांत पुंडीर, आशीष सिंह, पंडित वीरेन्द्र शर्मा, विशाल सहगल, मुनेश त्यागी, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप, राहुल सैनी, अमित कुमार, गुलशनवर गुल्लू, सरफराज अली, मास्टर कुर्बान, आकाश कुमार, नूर आलम, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
