देवराज पाल के नेतृत्व में मोहनपुरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा नेता देवराज पाल के नेतृत्व में आज मोहनपुरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में मोहनपुरा के स्थानीय युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान जमकर देशभक्ति के नारे लगे। इस तिरंगा यात्रा ने मोहनपुरा में नई पीढ़ी को जहां देशभक्ति के प्रति जोड़ने का काम किया तो वही लोगों में देशभक्ति के प्रति जोश भरने का भी काम किया।
बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा नेता देवराज पाल के आवास पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यही से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होते हुए मोहनपुरा की सड़कों से तिरंगा यात्रा निकली गई।
इस तिरंगा यात्रा में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल उनकी धर्मपत्नी वैजयंती माला, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, नगर निगम मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, डॉक्टर नवनीत शर्मा, विकास पाल, आकाश जैन, मुकेश पाल, अरुण दुआ, संजय धीमान, नीरज पाल, प्रदीप पाल, सतीश पाल, नितिन मोंटी, संजय पाल, संजय पाल मानकपुर, विनय बालियान, सोनू, मोनू, नितिन, आकाश आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।
