झबरेड़ा में भाजपाईयों ने जोश और खरोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना शुरू हो गया है। झबरेड़ा कस्बे में भाजपा नेताओं और भाजपा नेत्रियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में कस्बे का जनसैलाब उमड़ा। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा ने स्थानीय लोगों में देशभक्ति के प्रति जोश भरने का काम किया।
बुधवार की दोपहर कस्बा झबरेड़ा स्थित शिव चौक पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा महिला कार्यकत्री इकट्ठा हुई। यहां से भाजपायों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा अमर जवान चौक से होते हुए बाजार में झंडा चौक पर पहुंची जहां पर राष्ट्रीयगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा के संयोजक सचिन त्यागी रहे। कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सभी के हाथों में तिरंगा था और सभी हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि देश भक्ति के नारे लग रहे थे। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना रहा। मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी ने कहा कि जहां पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है उसी के निमित्त आज झबरेड़ा में भी तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को देशभक्त के प्रति जगाने का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री वैजयंती माला ने तिरंगा यात्रा में और अधिक जोश भरने का काम किया। उन्होंने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को शहीदों का सम्मान करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में अरुण चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी, महेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, विश्वास सिंह, रामेंद्र चौधरी, जगपाल तोमर, यशपाल सिंह, सुधीर गुप्ता, नितिन सैनी भाजपा नेत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा संयोजक राजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार भागमल, अरुण कुमार शर्मा, कुलदीप आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकत्री के साथ कस्बे के स्थानीय लोग शामिल रहे।
