चोरी की 11 मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की पुलिस के हाथ एक अच्छी सफलता लगी है। पुलिस ने एक अंतर राज्य दोपहिया वाहन चोरों को पड़ा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिल है बरामद की है। पकड़े गए सतीश चोरों ने पुलिस को बताया कि इन्होंने यह मोटरसाइकिल मुजफ्फरनगर सहारनपुर रुड़की हरिद्वार से चोरी की थी। पुलिस पकड़े गए शातिर चोरों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली में शुक्रवार की दोपहर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह बरामदगी हरिद्वार, मुज़फ़्फरनगर व सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से की गई है। बताया गया है कोतवाली रुड़की क्षेत्र में पुलिस को वाहन चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। पीड़ित आर्यन पुत्र राजीवन कुमार निवासी सिसौना थाना भगवानपुर द्वारा चोपाटी बाज़ार से मोटरसाइकिल UK 17 M 9831 चोरी की शिकायत की गई थी। वहीं दूसरे पीड़ित रितिक पुत्र रमेश निवासी खानपुर द्वारा रविदास घाट से मोटरसाइकिल UK 17 L 7592 चोरी की शिकायत दी गई थी। इनके आधार पर थाना कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूड़की के पर्यवेक्षण में टीमों द्वारा घटना स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को सोनालीपुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इनकी निशानदेही पर दो मुकदमों से संबंधित दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार, मुज़फ़्फरनगर और सहारनपुर से भी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिन्हें नहर पटरी के पास एक बाग में छिपाकर रखा गया है। चोरों ने बताया चुरायी गयी मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलकर औने पौने दाम पर बेच देते थे और अपना शौक़ पूरा करते थे। इनकी निशानदेही पर वहाँ से 9 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 11 मोटरसाइकिलों बरामद की गई। दिनेश इनका टीम लीडर है जो गोशाला में काम करता है, नदीम शटरिंग का काम करता है जो कि हाई स्कूल पास है तथा प्रदीप अनपढ़ है जो खेती का काम करता है। दिनेश के नेतृत्व में इन्होंने चोरी के प्लान बनाए और अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इन सभी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के नाम दिनेश कुमार पुत्र बुद्धालाल निवासी ग्राम कीरतपुर कुईया थाना कुँवाये, जिला शाहजहांपुर उ.प्र. उम्र 25 वर्ष, प्रदीप कुमार पुत्र सुगना निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष, नदीम पुत्र आरिफ निवासी ग्राम सफरपुर कोतवाली गंगनहर, रुड़की उम्र 35 वर्ष बताया है।
*बरामदगी 11 मोटर साईकिल-*
1. मो0सा0 बिना न0
चेसिस न0- MBLHAW097KHM35488
इंजन न0- HA10AGKHME3650
सम्बन्धित मु0अ0सं0-265/25 थाना कोतवाली रूडकी
2. स्पेलन्डर
चेसिस न0- MBLHAW092KHE87100
इजंन न0- HA10AGKHED0940
सम्बन्धित मु0अ0सं0 266/25 थाना कोतवाली रूडकी
3. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0
चैसिंस न0 MBLHAW236RHL24193
इंजन न0 HA11E8RHL24193
4. TVS स्पोर्टस रंग काला बिना न0
चैसिंस MD625PF56K3K22154
इंजन न0 NF5KK1100877
5. सी0डी0 डिलेक्स बिना न0
चैसिंस न0 MBLHA11EDB9E23244
इंजन न0 HA11EDB9E23244
6. स्पेलेण्डर रंग काला बिना न0
चैसिस न0 MBLHAW113LHH86609
इंजन न0 HA11EBLHH86609
7. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0
चैसिस न0 00D20C02502
इंजन न0 00D18M02400
8. स्पेलेण्डर प्लस रंग सिल्वर बिना न0
चैसिस न0 MBLHA10CGGH051422 इंजन न0 HA10ERGH051474
9. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0
चैसिसं न0 MBLHAR086JHA14064 इंजन न0 HA10AGHAA8950
10. स्पेलेण्डर प्लस रंग सिल्वर बिना न0
चैसिंस न0 MBLHAR076HHL55821
इंजन HA10AGHHL62210
11. सुपर स्पेलेण्डर रंग काला बिना न0
चैसिस न0 MBLJA05EGB9G16022
इंजन न0 JA05EBB9G15643
*शातिर चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में*
प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 लोकपाल परमार, उ0नि0 ध्वजवीर सिंह, अ0उ0नि0 अषाढ सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल नूर हसन, हेड कांस्टेबल विरेश खत्री, हेड कांस्टेबल प्रवीन, कांस्टेबल भूपेन्द्र, कांस्टेबल सुरेश तोमर आदि शामिल रहे।
*एक पीड़ित बोला मेरी मोटरसाइकिल चोरी हुए हो गया एक साल पुलिस नहीं कर पाई बरामद*
यशपाल सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के प्रति रोष जाहिर करते हुए बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 अगस्त 2024 आकाशदीप एनक्लेव प्रदीप विहार गली नंबर 1 निकट नानक डेरी ढंढेरा लिंक रोड रुड़की घर के बाहर से चोरों ने मोटरसाइकिल संख्या uk08वी-8516 हीरो स्प्लेंडर काले रंग को चोरी कर लिया, चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए हुए लगभग 1 साल का समय गुजर गया लेकिन आज तक ना तो पुलिस मोटरसाइकिल बरामद कर पाई और ना ही चोर को पकड़ पायी जिससे उनमें और उनके परिजनों में पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है।
