रामदेव-बालकृष्ण पर जमीन कब्जाने का आरोप, न्याय न मिलने पर परिवार के 10 लोगों के साथ आत्मदाह की चेतावनी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रामदेव बालकृष्ण मर गया हाय हाय, रामदेव बालकृष्ण मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रामदेव और बालकृष्ण पर अपनी जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर उन्होंने 15 अगस्त को परिवार के 10 लोगों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसडीम रुड़की कार्यालय के बाहर दर्जनों लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रामदेव बालकृष्ण के खिलाफ नारेबाजी। धरना प्रदर्शन पर बैठे पीड़ित मोहनलाल और उनके वकील रघुदेव सिंह ने रामदेव बालकृष्ण पर आरोप लगाते हुए बताया कि 6 साल पहले पतंजलि के पास उन्होंने एक भूमि खरीदी थी जिसका उनके पास बैनामा आदि लिखित दस्तावेज है लेकिन इसके बावजूद भी रामदेव उक्त जमीन को अपनी बता रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन इसके बावजूद भी अभी हाल ही में कावड़ यात्रा के दौरान उक्त जमीन पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए जाने के बहाने जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट ही नहीं बल्कि उन्हें वहां से भगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की है लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिससे परेशान होकर पीड़ित आज अपने वकील और अपने परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुआ। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पीड़ित मोहनलाल ने कहा कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वह 15 अगस्त को परिवार के 10 लोगों के साथ आत्मदाह कर लेंगे। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने जमकर रामदेव बालकृष्ण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
