गुरु पूर्णिमा पर श्री वैष्णो देवी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। गुरु पूर्णिमा पर्व पर वैष्णो देवी माता मंदिर कसौलीपुर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गुरु माता के चरणों में नमन करने राज्य मंत्री देशराज कार्निवल की धर्मपत्नी वैजयंती माला भी पहुंची और वह माता की भक्ति में इतनी डूबी की उन्होंने अपने श्रीमुख से चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन गया जिसे सुनकर भक्त भी मंत्र मुक्त हो गए। मंदिर की गुरु माता बबली देवी ने आने वाले सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया और प्रार्थना कि की सभी का कल्याण हो।
बृहस्पतिवार झबरेड़ा स्थित गांव कसौलीपुर में श्री वैष्णो देवी माता मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर ऊपर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमडी। मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन करने के साथ ही हवन पूजन भी किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर दराज से आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विरेन्द्र जाती विधायक झबरेड़ा, भाजपा नेता भागमल, आशीष भक्त, राजेश, गीता, राजपाल, गुरमीत, लक्की, सोसिंह, शिवकुमार, सोनू, अंकूल, अंकित, अनिता, मोनिका, कपिल, राधिका, रेनू, मनीष, दीपा, संगीता, प्रियंका, आकाश, सुशील, प्रवीण, पूनम, योगेन्द्र, सुशील कुमार, शिवानी, राखी, बाबू राणा, सुनीता, आकाश आदि उपस्थित रहे।
