मंगलौर: सहायक चकबंदी अधिकारी 2100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। विभागों में अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक सहायक चकबंदी अधिकारी का रिश्वत लेने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय में सहायक चकबंदी अधिकारी ने प्लाट का दाखिल खारिज करने के नाम पर 2000 की रिश्वत मांगी। इसी बीच देहरादून से विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय पहुंच चकबंदी सहायक अधिकारी को 2000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से चकबंदी कार्यालय में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम सहायक चकबंदी अधिकारी को अपने साथ देहरादून ले गई है। सहायक चकबंदी अधिकारी का नाम विनोद कुमार बताया गया है। अभी मामले में अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल यह रिश्वत का मामला और विजिलेंस की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।