July 14, 2025

परेशान महिलाएं बोली विरेन्द्र जाती जैसा विधायक कहीं ना बने हे भगवान

0
IMG_20250701_170601
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल / राजपाल)। स्थानीय फार्मा कंपनी में काम करने वाली महिलाएं और पुरूषों ने कंपनी पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए वेतन में बढौत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर रखा हैं। धरना प्रदर्शन देते हुए महिलाओं को लम्बा समय हो गया है लेकिन विधायक होने के बावजूद भी उनकी पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं और इसी का नतीजा है कि कंपनी मालिक भी इसी का फायदा उठा रहा है। यह सब होता देख परेशान महिलाओं ने बन इतना ही कहा कि विधायक विरेन्द्र जाती जैसा विधायक कहीं ना बने हे भगवान।
गौरतलब है कि झबरेडा विधानसभा की 60 से ज्यादा महिलाएं और लगभग 10 पुरूष विधानसभा झबरेडा स्थित लाठरदेवा हुण में प्रोग्रेसिव सांइस लाइफ प्राईवेट लिमिटेड फार्मा कंपनी के बाहर वेतन बढ़ौत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। पीडित महिलाओं का धरना प्रदर्शन में राजनैतिक और अराजनैतिक संगठन के लोगों भी उन्हें समर्थन मिल रहा है लेकिन स्थानीय विधायक के खिलाफ उनका आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी मालिक को उनका उत्पीड़न कर ही रहे हैं लेकिन उनका स्थानीय विधायक भी उनके साथ उनकी परेशानी में साथ नहीं खड़ा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अन्दर कंपनी है और कंपनी मालिक अपनी हठधर्मिता भी इसी वजह से कर रहा हैं। क्योंकि विधायक जो ही जब हमारी परेशानी नहीं दिख रही है तो फिर कंपनी स्वामी ही क्यों सुने या देखे। इससे कंपनी स्वामी के भी हौसले और अधिक बुलंद होते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि महिलाएं पिछले 14 दिनों से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है लेकिन कंपनी मालिक उनकी सुनना तो दूर कंपनी तक में नहीं आ रहा है। परेशान महिलाओं ने कहा कि वह अब किसी भी कीमत पर धरना प्रदर्शन से नहीं उठने वाली। उनकी सभी मांगों को जब माना जायेगा तभी वह धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अनीता, सरिता, सोनिया, सविता, मंजू, अनीता, संगीता, राजकुमारी, रूबी, साक्षी, शिवानी, मंजू, लक्ष्मी, शमां, कविता, कमलेश, बबीता, वर्षा, रीटा, रेखा, सरोज, रानी, हेमलता, संतलेश, वशीमा, संदीपा, लीलो, समशीदा, सविता, रविता, राजकली, मधुबाला, मंजू, सोनम, पूनम, मनीषा, लक्ष्मी, पूजा, रजनी, रितेश कुमार, मनोज आदि शामिल रहे। वहीं लाठरदेवा हुण की प्रधान ममता देवी के प्रतिनिधि अशोक चौधरी ने कहा कि कंपनी स्वामी महिलाओं की परेशानी को नहीं देख रहा है। महिलाएं बहुत परेशान लेकिन कंपनी स्वामी आने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा वह पीड़ित महिलाओं के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page