आज का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा

Getting your Trinity Audio player ready...
|
आज का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा जबकि कुछ को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल आपके करियर, आर्थिक हालात और पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकती है।
♈ मेष (Aries): आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और सामाजिक स्तर पर आपकी सराहना होगी। आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक मेहनत जारी रखें।
♉ वृषभ (Taurus): आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। योजनाबद्ध ढंग से कार्यों को अंजाम देंगे तो सफलता मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में नए लोगों से संपर्क लाभदायक होगा।
♊ मिथुन (Gemini): आज सुविधाएं बढ़ेंगी। नई जिम्मेदारियों में रुचि रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों में लिए गए फैसले लाभ देंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी विवाद से दूर रहें।
♋ कर्क (Cancer): आज का दिन प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कामों को प्राथमिकता देकर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में निर्णय लाभकारी हो सकता है। धैर्य और आत्मविश्वास से ही कार्य सफल होंगे।
♌ सिंह (Leo): साझेदारी में किया गया कार्य शुभ रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। पिताजी से परामर्श लाभ देगा। कार्यों में लापरवाही से बचें।
♍ कन्या (Virgo): आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। व्यर्थ के दिखावे से बचें, बजट का ध्यान रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अजनबी से सतर्क रहें।
♎ तुला (Libra): दिन सामान्य रहेगा। सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन सोच-समझकर कार्य करें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
♏ वृश्चिक (Scorpio): सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन आवेश में निर्णय लेने से बचें। छोटे कर्मचारियों की गलतियों को माफ करें। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
♐ धनु (Sagittarius): सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े रहेंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। कार्य में अनुशासन जरूरी रहेगा।
♑ मकर (Capricorn): दिन मिला-जुला रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी मनोकामना की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
♒ कुंभ (Aquarius): कुछ नया करने का समय है। पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में बाधाएं दूर हो सकती हैं। बच्चों की संगति पर ध्यान देना आवश्यक है।
♓ मीन (Pisces): भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। बिजनेस अच्छा चलेगा। दोस्तों संग मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। किसी वरिष्ठ की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।