May 15, 2025

एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने दो सगी बहनों को गोली मार खुद को भी गोली से उड़ाया

0
IMG_20250502_182038
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एक सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्यार में घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गोरखपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में दो सगी बहनें अपने एक भाई और मां के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। बताया गया है कि उनके पिता की मौत कोरोना काल में हो गई थी। पिता कृषि विभाग में थे और पिता की नौकरी भाई को मिली हुई है। बताया गया है कि बड़ी बहन की शादी तय हो गई है। शुक्रवार की दोपहर एक युवक उनके घर पहुंचा। बड़ी बहन से वह अपने प्यार का इजहार कर रहा था लेकिन युवती ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बताया गया है कि युवक युवती से एक तरफा प्यार करता है और इससे पहले भी उनका इसी बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती सिरफिरे ने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। घर में गोली की आवाज सुनकर छोटी बहन भी बहन बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर मौजूद मां और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घर में एक साथ तीनों को खून से लथपथ पड़ा देखा मौके पर चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस विभाग में भी हडकंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आरोपी युवक रिश्तेदारी में से ही होना बताया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी युवक आजमगढ़ के खडीहानी का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *