December 15, 2025

शाबाश बुग्गावाला पुलिस: नाबालिग का अपहरणकर्ता 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

0
IMG_20250502_113339
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नाबालिक के अपहरण मामले को एक चुनौती मानते हुए बग्गा वाला थाना पुलिस ने मामले में शानदार कार्रवाई की है। पुलिस मात्र 12 घंटे के अंदर नाबालिक को शक उसे बरामद करने के साथ अपहरण करता को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खुश क्षेत्र के लोगों ने बुग्गावाला थाना पुलिस को शाबाशी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई.2025 को पीड़ित मालो पुत्र राजेश कुमार निवासी शहीदवाला बुग्गावाला ने एक लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि आसिफ निवासी बन्दरजूड द्वारा उसकी नाबालिग बहन उम्र 17 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देश दिये गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर मामले में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए 12 घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ता आशिफ पुत्र युनुस के कब्जे से नाबालिग को कुडकावाला तिराहे के पास से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ममता रानी, कानि0 विक्रम, महिला कां0 नीलम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page